प्रदेशभर में सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर्स की कमी:सरकार रिटायर्ड को पे माइनस पेंशन पर दोबारा नौकरी दे रही है, लेकिन ज्यादातर का मोह जयपुर का SMS और RUHS

राजस्थान में सुपर स्पेशियलिटी के डॉक्टर (न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी) की कमी है। सबसे ज्यादा परेशानी जयपुर, जोधपुर को छोड़कर अन्य जिलों (उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर) में है, जहां एक-एक डॉक्टरों के भरोसे हॉस्पिटल चल रहे है। इन हॉस्पिटलों में इन जिलों के अलावा आसपास के छोटे जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज आते है। इसे देखते हुए सरकार अब सुपर स्पेशियलिटी के डॉक्टर्स जो नौकरी से रिटायर्ड हो रहे है, उन्हें वापस पे माइनस पेंशन पर नियुक्ति दे रही है। लेकिन