SI Paper Leak Case: एसओजी ने एसआई भर्ती-2021 पेपरलीक में शाहपुरा के 'MAD फाउंडेशन' कोचिंग संचालक दिनेश किलका (10 हजार का इनामी) और पेपर सप्लायर राकेश कुमार गुर्जर को गिरफ्तार किया है. राकेश ने कुख्यात शेरसिंह मीणा गैंग के अरुण शर्मा से पेपर लेकर दिनेश किलका को 35 लाख रुपये में बेचा था. इसके बाद दिनेश ने इसे दो अभ्यर्थियों अविनाश (86वीं रैंक) और परमेश (180वीं रैंक) को क्रमशः 20 लाख और 16 लाख रुपये में बेचकर परीक्षा से पहले पढ़ाया था. दोनों मुख्य आरोपी 4 जुलाई तक एसओजी की रिमांड पर हैं.