हाई परफॉर्मेंस LED TV में केवल 4K स्क्रीन होना ही काफी नहीं है। पिक्चर प्रोसेसिंग, HDR का सपोर्ट, रिफ्रेश रेट, साउंड सिस्टम और स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म भी रोजाना इस्तेमाल में फर्क डालते हैं। Sony, Samsung और Haier जैसे ब्रांडस के अलग-अलग मॉडल्स में अलग-अलग फीचर्स मिलते हैं। कुछ विकल्प फिल्मों के लिए बेहतर स्क्रीन देते हैं, जबकि कुछ में गेमिंग से जुड़े फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।