जमुई में बिना वर्दी कोचिंग पहुंचे SP:छात्रों से बोले- जमुई का नाम करना है, बदनाम नहीं; साइबर अपराध से बचने की दी सलाह

19 सितंबर को हुई मड़वा पहाड़ घटना के बाद जमुई पुलिस ने युवाओं से सीधा संवाद शुरू किया है। मंगलवार को एसपी विश्वजीत दयाल बिना वर्दी और सुरक्षा घेरे के सामान्य कपड़ों में कोचिंग संस्थानों के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और पढ़ाई के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। एसपी ने छात्रों से कहा, “जमुई का नाम करना है, बदनाम नहीं करना है।” उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की गलत हरकतों से पूरे जिले की पहचान प्रभावित नहीं होनी चाहिए। युवाओं को अपने व्यवहार और जिम्मेदारी से जमुई की सकारात्मक पहच