Himachal IPS Officers Transfer: हिमाचल प्रदेश सरकार ने आठ आईपीएस और चार एचपीपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, इनमें चार जिलों के पुलिस अधीक्षक और दो पुलिस महानिरीक्षक शामिल हैं. इल्मा अफरोज को नूरपुर का एसपी बनाया गया है. इसके अलावा, कांगड़ा, बिलासपुर और देहरा के एसपी बदले गए हैं.