भारत से वर्ल्ड कप छीनने वाले ट्रेविस हेड और विराट कोहली आपस में भिड़े, SRH vs RCB मैच के दौरान हुई लड़ाई

SRH vs RCB मैच में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस देखने को मिली। पहली पारी में रसिख सलाम द्वारा हेड को बोल्ड करने पर कोहली ने बेहद आक्रामक जश्न मनाया, वहीं दूसरी पारी में बैटिंग के दौरान दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।