बॉलीवुड के किंग खान और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के ओनर शाहरुख ने लॉस एंजेलिस में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड शुरू कर एक नया इतिहास रच दिया है। यह KKR को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम वाला पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बना रहा है। यह मैदान मेजर लीग क्रिकेट की मेजबानी करेगा और 2028 ओलंपिक से पहले अमेरिका में क्रिकेट को नई पहचान देगा।