SRN अस्पताल में माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मैंडिबल ट्रांसप्लांट:11 घंटे चली सर्जरी, 70% कैंसर हटाकर पैर की हड्डी से बना नया जबड़ा

प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में सिद्धार्थनगर के 55 वर्षीय गंगाराम निचले जबड़े का ऑपरेशन किया गया। पिछले छह महीने से निचले जबड़े की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। कई बड़े अस्पतालों में कंसल्ट के बाद संतोषजनक उपचार न मिलने पर वे स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉ राजुल अभिषेक ने जांच में पाया कि मरीज का निचला जबड़ा यानी मैंडिबल का लगभग 70 प्रतिशत भाग कैंसरग्रस्त हो चुका। ऑपरेशन माइक्रोवैस्कुलर तकनीक के जरिए लगभग 15 दिन पहले किया गया। जिसमें कैंसर प्रभावित हिस्से को हटाकर मरीज की