ब्रिटिश सेना ने बताया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर रहे एक कार्गो शिप पर हमला हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शिप से एक मिसाइल टकराई है। अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला तब हुआ है, जब ईरानी नौसेना ने होर्मुज पार करने को लेकर चेतावनी जारी की है।