Su-30MKI फाइटर जेट: 50% 'स्वदेशी' लड़ाकू विमान बनाएगा HAL, अगले वित्त वर्ष में पहली डिलीवरी संभावित, 2029 तक 12

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड अपने नासिक प्लांट में फिर से Su-30MKI फाइटर जेट बनाने के लिए तैयार है। योजना के अनुसार 2029 तक 12 नए लड़ाकू विमान बनेंगे और इसके मौजूदा बेड़े को बड़े पैमाने पर अपग्रेड भी किया जाएगा।