Success Story: 48 की उम्र में बदली जिंदगी की राह, छोड़ा 20 साल पुराना करियर, अब बन की दुकान से मिली नई पहचान

Success Story: किसी के लिए डॉक्टर बनना जिंदगी का सबसे बड़ा सपना हो सकता है, लेकिन चीन की डोंग मिन ने 20 साल तक मेडिकल क्षेत्र में काम करने के बाद एक ऐसा फैसला लिया, जिसने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी. 45 साल की उम्र में उन्होंने डॉक्टर की नौकरी छोड़ दी और तीन साल बाद 48 की उम्र में आज वुहान में स्टीम्ड स्टफ्ड बन की दुकान चला रही हैं. उनकी पहली दुकान के बाद अब दूसरा आउटलेट भी शुरू हो चुका है. डोंग के मुताबिक, नई जिंदगी में काम और थकान तो है, लेकिन उन्हें मानसिक तौर पर ज्यादा संतुष्टि मिलती है. उ