Success Story: रिटायरमेंट की उम्र में नहीं रुके, 64 की उम्र में खड़ा कर दिया 30 हजार करोड़ का साम्राज्य, जानें पूरी कहानी

Success Story: 60 साल की उम्र में लोग रिटायरमेंट लेकर आराम की जिंदगी जीना चाहते हैं, लेकिन लक्ष्मण दास मित्तल ने इसी उम्र के बाद अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लिया. उन्होंने 64 साल की उम्र में अपना बिजनेस शुरू किया और फिर हजारों करोड़ के साम्राज्य के मालिक बन गए.