Khyati Khandelwal BARC Scientific Officer: राजस्थान के खैरथल की रहने वाली ख्याति खंडेलवाल ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर चयनित होकर इतिहास रच दिया है. दिल्ली विश्वविद्यालय से फिजिक्स में एमएससी करने वाली ख्याति ने घर पर रहकर 3 साल तक कड़ी तैयारी की और नेट व गेट परीक्षा भी पास की. डीड राइटर की बेटी ख्याति की इस बड़ी सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है. अगस्त से उनकी 1 साल की ट्रेनिंग मुंबई में शुरू होगी. ख्याति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और पूरे परिवा