Success Story: 'ताने देने वाले ताली बजा रहे हैं', किसान की बेटी ने SDM बन दिया जवाब, ग्रुप D से की थी शुरुआत

BPSC Success Story:  जब रिजल्ट आया तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने विश्वास करने के लिए अलग-अलग लोगों से दोबारा चेक करवाया। प्रशासनिक सेवा की लिस्ट में नाम देखकर तीनों बहनों की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने इसे अपने माता-पिता के त्याग का परिणाम बताया। कोचिंग की मदद, परिवार का सपोर्ट और लगातार कोशिश के बाद उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल किया। आज जो लोग ताने देते थे, वही उनकी सफलता के लिए तालियां बजा रहे हैं।