सुल्तानपुर: पूर्व सांसद स्व. राम सिंह की नौवीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया नमन, जनसेवा के योगदान को किया याद।। दो टूक : सुल्तानपुर। पूर्व सांसद एवं विधायक स्व. राम सिंह की नौवीं पुण्यतिथि सोमवार को जिले में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संगोष्ठी आयोजित कर स्व. राम सिंह के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर चर्चा की