Surya Gochar 2026 : सूर्य गोचर कर्क राशि में, गुरु आदित्य राजयोग से मेष, कर्क समेत 5 राशियों का चमकेगा भाग्य और करियर

Sun Transit In Cancer 2026 : सूर्य गोचर कर्क राशि में होगा। 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं। ज्योतिष में गुरु-सूर्य की युति को बेहद शुभ और लाभकारी माना जाता है। इनके साथ आने से गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण होगा जो मेष, कर्क सहित 5 राशियों के जीवन में तरक्की के मौके ला सकता है। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में भी यह गोचर अत्यंत फलदायी रहेगा। आइए विस्तार से जानें किन-किन राशियों को सूर्य गोचर से फायदा होगा।