स्कोडा ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV ‘Peaq’, 647 किमी तक की रेंज का दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोपीय वाहन निर्माता स्कोडा ने अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘Peaq’ से पर्दा उठा दिया है। सात सीटों वाली यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक मानी जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 647 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगी। नई स्कोडा Peaq को परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। करीब 4.9 मीटर लंबी इस इलेक्ट्रिक SUV में तीन रो सीटिंग की सुविधा दी गई है, जिससे इसमें सात लोग आराम से