निकोलस पूरन को मिली इस T10 टीम की कमान, फिल सॉल्ट और शेरफेन रदरफोर्ड की भी एंट्री
अबू धाबी T10 टूर्नामेंट में रॉयल डेजर्ट चैम्पियंस के रूप में नई टीम की एंट्री हुई है. वेस्टइंडीज के स्टार निकोलस पूरन टीम के कप्तान और आइकन खिलाड़ी होंगे. इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड भी टीम से सीधे जुड़े हैं.