Afghanista host Indian: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस साल पहली बार भारत की मेजबानी के लिए तैयार है. अफगानिस्तान की मेजबानी में टीम इंडिया को तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. हालांकि, ये मुकाबला अफगानिस्तान में नहीं खेला जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक इस साल सितंबर में अफगानिस्तान क्रिकेट अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम की मेजबानी करने जा रही है.