Taliban Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान में फिर जंग, सीमा पर भारी गोलीबारी, तालिबान ने संभाला मोर्चा

अफगान तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच एक बार फिर झड़प हुई है। दोनों ओर से हल्के और भारी हथियारों से गोलीबारी की गई है। यह झड़प नंगरहार प्रांत के दुर्बाबा जिले से सटी सीमा पर हुई है। पाकिस्तान ने तालिबान पर टीटीपी आतंकियों को शरण देने का आरोप लगाया है।