Tata का बड़ा प्लान, लॉन्च करेगी 6 नई कारें, 12 लाख सेल का है टार्गेट

Tata Motors अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर काम कर रही है. कंपनी अलगे 5 सालों में अपने पैसेंजर कार पोर्टफोलियो को बढ़ाकर 15 कारों तक पहुंचाना चाहती है. इस क्रम में कंपनी 6 नई गाड़ियों को अपने लाइनअप में शामिल करेगी. इसके अलावा कंपनी का फोकस ईवी और ओवरऑल सेल को बढ़ाने पर भी होगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.