Tata Aeris Vs Maruti Dzire: कीमत और खासियत से लेकर पावर और सेफ्टी तक, जानें कौन किससे बेहतर

टाटा मोटर्स ने कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में अपनी नई एरिस (Tata Aeris) लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये है। यह कार खास तौर से पर्सनल बायर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। अपने आधुनिक डिजाइन, दमदार इंजन विकल्पों, सेगमेंट-फर्स्ट सेफ्टी फीचर्स, 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट और वेंटिलेटेड सीट्स के दम पर यह सीधे तौर पर मारुति सुजुकी डिजायर को कड़ी टक्कर देती है। आइए, आज आपको मारुति डिजायर और टाटा एरिस की खूबियों की तुलना करके बताते हैं।