बीमा कंपनियों के शीर्ष अधिकारी क्यों दे रहे इस्तीफा? TATA AIG से लेकर HDFC ERGO के सीईओ ने भी दिया रिजाइन
भारत में बीमा कंपनियों के शीर्ष अधिकारी अपने पदों से इस्तीफा देकर नए उद्यम शुरू कर रहे हैं। वे निजी इक्विटी के समर्थन से बीमा क्षेत्र की अपार संभावनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, जिसे नियामक सुधारों ने और आसान बना दिया है।