Tata Electric Car June 2026 Discount: टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर इस महीने यानी कि जून 2026 में 3.35 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। यह छूट कर्व ईवी और नेक्सॉन ईवी समेत टाटा की सभी इलेक्ट्रिक कारों पर दी जा रही है। यह टाटा की इलेक्ट्रिक कार को सस्ते में खरीदने का अच्छा मौका है। अगर आप भी टाटा की ईवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इस डिस्काउंट ऑफर के बारे में जानना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि टाटा की किस इलेक्ट्रिक कार पर कितनी छूट मिल रही है।