Tata Group News: टाटा ट्रस्ट्स के कामकाज की तुरंत जांच हो, वेणु श्रीनिवासन ने चैरिटी कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, टाटा ग्रुप में बढ़ गया घमासान
देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में शामिल टाटा ग्रुप में मतभेद बढ़ते जा रहे हैं। अब वेणु श्रीनिवासन ने टाटा ट्रस्ट्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्रीनिवासन SDTT और SRTT के ट्रस्टी और टाटा संस बोर्ड में उनके जॉइंट नॉमिनी डायरेक्टर हैं।