Tata Sierra EV: जून में लॉन्च होगी नई टाटा सिएरा ईवी, 500 km तक की रेंज और प्रीमियम फीचर्स से होगी लैस

Tata Sierra EV: भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में टाटा मोटर्स अपनी बादशाहत को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। खबर आ रही है कि कंपनी की पॉपुलर एसयूवी सिएरा का इलेक्ट्रिक अवतार Sierra.ev इस महीने जून में लॉन्च की जा सकती है। कर्व और हैरियर के बीच अपनी जगह बनाने के लिए आ रही टाटा सिएरा ईवी बेहतरीन लुक और धांसू फीचर्स के साथ ही 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज के साथ आ रही है।