Tata Sierra. ev ने UAE के लीवा रेगिस्तान में ऑफ-रोड क्षमता का दिखाया दम, दुनिया के सबसे मुश्किल रास्ते को किया फतेह

Tata Sierra ev Liwa UAE: टाटा मोटर्स की आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी सिएरा ईवी ने दुनिया के सबसे मुश्किल रेगिस्तान को 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान में पारकर अपनी ऑफ-रोडिंग क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया है। टाटा सिएरा ईवी ने यूएई के लीवा रेगिस्तान को भीषण गर्मी और चुनौतीपूर्ण कंडीशन में पार किया और अपनी ऑल-व्हील ड्राइव क्षमता का नजराना पेश किया।