ठाणे भिवंडी की परोपकार संस्था ने अनंत चतुर्दशी पर आर्थिक रूप से कमजोर 100 से अधिक छात्रों को शिक्षा के लिए 2,500 रुपये की सहायता दी और गणेश विसर्जन में शामिल भक्तों के लिए करीब 1 लाख वड़ापाव वितरित किए। संस्था पिछले 10-12 साल से शिक्षा सहायता और 16 साल से वड़ापाव वितरण का उपक्रम चला रही है।