'Thank You Darling, बस बहुत हो गया', जब पत्रकार ने पूछे तीखे सवाल तो बीच में इंटरव्यू छोड़कर चले गए ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एनबीसी के 'मीट द प्रेस' इंटरव्यू से बीच में ही उठकर चले गए। पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर द्वारा कैलिफोर्निया में चुनाव धांधली के आरोपों पर सबूत मांगने पर ट्रंप अपना आपा खो बैठे और उन्हें भ्रष्ट व बेईमान कहा।