बॉलीवुड में लोककथाओं, स्थानीय मान्यताओं और सुपरनैचुरल कहानियों का सिलसिला लगातार देखने को मिल रहा है. ‘स्त्री’, ‘मुंज्या’ और ‘कांतारा’ जैसी फिल्मों ने यह साबित किया है कि भारतीय लोकविश्वासों को आधुनिक सिनेमा की भाषा में पेश किया जाए तो दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है. इसी कड़ी में निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ उत्तराखंड की वन देवी से जुड़ी लोककथा को कहानी का आधार बनाती है. फिल्म आस्था और अंधविश्वास के साथ-साथ इंसान के लालच और प्रकृति के दोहन जैसे मुद्दों को भी छू