Tiago Finance: सिर्फ एक लाख रुपये में घर ला सकते हैं नई टाटा टियागो, पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर बनेगी इतनी EMI

New Tata Tiago Finance Options: टाटा मोटर्स की नई टियागो की बिक्री शुरू हो चुकी है और यह एंट्री लेवल हैचबैक अपने बेहतरीन लुक और मॉडर्न फीचर्स के साथ ही अच्छी माइलेज और परफॉर्मेंस की वजह से लोगों को लुभाने की पूरी तैयारी में है। आप अगर इन दिनों नई टियागो खरीदने की सोच रहे हैं कार फाइनैंसिंग को अच्छे विकल्प के रूप में देख रहे हैं तो सिर्फ एक लाख रुपये में आप टियागो के पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक या सीएनजी वेरिएंट घर ला सकते हैं।