ममता बनर्जी के हाथ से छिना TMC का 'तृणमूल भवन', ऋतब्रत बनर्जी ने कोलकाता ऑफिस को कब्जे में लिया

Kolkata Trinamool Bhavan: केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) में असली टीएमसी होने का दावा करने के एक दिन बाद शुक्रवार को बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी के तृणमूल भवन का कब्जा कर लिया। कोलकाता में टीएमसी का दफ्तर मेट्रोपॉलिटन बिल्डिंग में है। ऋतब्रत बनर्जी समर्थक विधायकों के साथ यहां पहुंचे और कब्जा ले लिया।