मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मुलाकात, सीमावर्ती विकास और Tribal Empowerment पर हुई चर्चा

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से शिष्टाचार भेंट की. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच आपसी सहयोग, सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा जनजातीय समुदायों के सशक्तीकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में दोनों राज्यों की साझा सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक संबंधों और विकास की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच लंबे समय से सांस्क