TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?

फेस्टिव सीजन की खरीदारी शुरू होने से पहले ही घर के बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान का बजट बिगड़ सकता है. अगर आप इस बार घर के लिए AC, LED TV, फ्रिज या वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं, तो 1 अक्टूबर से इनकी कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, कई कंपनियां बढ़ती प्रोडक्ट लागत के चलते कीमतों में 5 से 8 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं, हालांकि इसका असर हर कंपनी के प्रोडक्ट पर एक जैसा नहीं होगा और कुछ जगहों पर ग्राहकों को थोड़े समय तक पुराने दाम का फायदा भी मिल सकता है.