भारत में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईवी अपनाने की अपील के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि लोगों की दिलचस्पी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ बढ़ी है। इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में बीते मई महीने में आई तेजी कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। पिछले महीने टीवीएस मोटर कंपनी और बजाज ऑटो के साथ ही एथर एनर्जी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री में जबरदस्त तेजी दिखी। भारतीय उपभोक्ता अब स्मार्ट, टिकाऊ और किफायती परिवहन को अपना रहे हैं, जिससे प्रधानमंत्री का ‘ग्रीन मोबिलिटी'