शिवसेना यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने दो दिन पहले विधायकों की बैठक की। इस बैठक से कई विधायक गायब रहे। अब एकनाथ शिंदे गुट के मंत्री गुलाबराव पाटिल और उदय सामंत ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे एक बार फिर ऑपरेशन टाइगर की शिकार बनने जा रही है। कई विधायक शिंदे के संपर्क में हैं।