शोरूम से चोरी होते ही ब्लॉक होगा फोन, UK की टेलीकॉम कंपनियों ने लॉन्च किया कमाल का फीचर

ब्रिटेन की 'वर्जिन मीडिया ओटू' और 'वोडाफोन-थ्री' ने 'किल स्विच' तकनीक शुरू की है, जिससे शोरूम से चोरी हुए नए स्मार्टफोन बेकार हो जाएंगे। यह तकनीक चोरी के मोबाइलों के काले बाजार को खत्म करने और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद करेगी।