Ultraviolette European Expansion: अल्ट्रावायलेट ने यूरोपीय बाजार में अपनी प्रजेंस को और मजबूत करते हुए हंगरी और मध्य व पूर्वी यूरोप (CEE) में अपने ऑपरेशन का विस्तार किया है। कंपनी ने इलेक्ट्रोराइडर (Elektrorider) के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप के तहत अपनी F77 MACH 2 और F77 SuperStreet इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल लॉन्च की हैं। इलेक्ट्रोराइडर को अल्ट्रावायलेट ने हंगरी, क्रोएशिया, स्लोवाकिया, रोमानिया, स्लोवेनिया और चेकिया के लिए ऑफिशियल इंपोर्टस और डिस्ट्रिब्यूटर नियुक्त किया है।