'ईरान पर हमला सबसे आसान फैसला...' UN में नेतन्याहू का भाषण, कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण की शुरुआत ईरान के खिलाफ हमलों से की. उन्होंने कहा कि ईरान पर हमला करने का फैसला करना उनके लिए बेहद आसान था. उनके भाषण के दौरान कई डिप्लोमैट्स ने विरोध के तौर पर हॉल छोड़ दिया. हालांकि समर्थकों ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया.