UNGA में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने फिर अलापा 'कश्मीर राग', संयुक्त राष्ट्र के मंच से कह दी बड़ी बात

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाया है। उन्होंने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत की अपील की। उन्होंने कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का भी जिक्र किया।