यूपी में युवाओं को बिना ब्याज ₹5 लाख तक कर्ज मिल रहा है। वहीं, महिलाओं को 2.5 लाख और किसानों को 5 लाख रुपए तक लोन सिर्फ 4% ब्याज पर मिल रहा। महिलाओं को सस्ते कर्ज के लिए गारंटी देने की जरूरत भी नहीं है। यूपी सरकार के सस्ते लोन लेने का पूरा प्रॉसेस समझने के लिए यह रिपोर्ट पढ़िए... छोटे बिजनेस के लिए सस्ता लोन युवाओं को बिना ब्याज 5 लाख तक का लोन ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ में युवाओं को बिजनेस के लिए लोन दिया जाता है। इसमें ब्याज और गारंटी की जरूरत नहीं होती। पहली बार आवेदन पर 5 लाख तक का लोन