ज्ञान भारतम् मिशन के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से अब तक 12 लाख 20 हजार 432 से अधिक पांडुलिपियों की जानकारी ज्ञान भारतम् पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है. सदियों पुरानी धार्मिक, दार्शनिक, साहित्यिक और ऐतिहासिक धरोहरों को डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित करने के इस अभियान ने उत्तर प्रदेश को देश में पांडुलिपि संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा कर दिया है.