UP: कानपुर परिक्षेत्र के 800 रईसों को आयकर नोटिस, 18 स्रोतों से जुटाया काला-चिट्ठा, अब देना होगा आय का हिसाब

आयकर विभाग ने करोड़ों की कमाई के बावजूद आय कम बताने या नहीं बताने वाले लोगों की पहचान की है। विभाग ने कानपुर रीजन (पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड) के 800 लोगों को नोटिस भेजा है। इनमें शहर के 200 करोड़पति भी हैं।