UP: प्रदेश में बढ़ सकती हैं बिजली की दरें, नियामक आयोग में आपत्ति प्रस्ताव दाखिल; इस वजह से ऐसी आशंका
प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। एक बिजली कंपनी के अधिशेष धनराशि में कमी किए जाने के फैसले पर उपभोक्ता पक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इससे अन्य कंपनियां भी समान मांग कर सकती हैं।