उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने सोमवार को कहा कि प्रदेश ने संवाद, सुविधा और निरंतर सहयोग के माध्यम से निवेशकों के बीच भरोसा कायम किया है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में ऐसा औद्योगिक माहौल विकसित किया जा रहा है, जहां निवेशकों को केवल निवेश के लिए आमंत्रित करने तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उद्योग स्थापित होने तक आवश्यक सहयोग भी दिया जाता है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट