UP Politics: 4 हिस्सों में बंटेगा यूपी, पूर्वांचल का सीएम बनेगा राजभर का बेटा, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान

UP Politics: उत्तर प्रदेश के देवरिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समरसता रैली में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है. राजभर ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा. उन्होंने कहा कि अगर पूर्वांचल अलग राज्य बना तो वहां राजभर समाज का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा. इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण में हिस्सेदारी और जातिगत जनगणना का मुद्दा भी उठाया. सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समरसता रैली में करी