UP School Summer Vacation: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए योगी सरकार के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्रों को एक बहुत बड़ी राहत दी है. राज्य के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 24 जून 2026 तक बढ़ा दी गई हैं. पहले ये स्कूल 16 जून से खुलने वाले थे, लेकिन अब नए आदेश के मुताबिक स्कूल 25 जून 2026 से खुलेंगे. हालांकि, शिक्षकों और कर्मचारियों को कुछ जरूरी काम निपटाने और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए पहले