अयोध्या में उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिक प्रवेश परीक्षा (UPCATET) मंगलवार को अयोध्या के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। प्रदेश के 12 जनपदों में एक साथ परीक्षा आयोजित होने से प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं। कुलसचिव डॉ. पी.एस. प्रमाणिक ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रत्ये