UPI AutoPay होगा और आसान! अब PhonePe, Google Pay और Paytm के सभी e-Mandates दिखेंगे एक ही जगह

डिजिटल भुगतान को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में NPCI बड़ा कदम उठाने जा रहा है। नए फीचर के तहत यूजर्स अपने सभी एक्टिव AutoPay और e-Mandates को अलग-अलग ऐप्स की बजाय एक ही स्थान पर देख सकेंगे।