डिजिटल भुगतान के इस दौर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भारत में लेन-देन का सबसे लोकप्रिय जरिया बन चुका है। चाय की थड़ी से लेकर बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम तक, हर जगह क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान किया जा रहा है। हालांकि, व्यापारियों, दुकानदारों और फ्रीलांसर्स के बीच यूपीआई पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) यानी ट्रांजैक्शन चार्ज को लेकर अक्सर भ्रम की स्थिति बनी रहती है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा भुगतानों पर इंटरचेंज फीस की गाइडलाइंस